LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

9 जून से शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, अब शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

रायपुर, 8 जून। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए नई जनसेवा पहल के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत 9 जून से की जा रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत, सुझाव एवं मांग सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे तथा उनकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, पारदर्शी मॉनिटरिंग व्यवस्था और शिकायतकर्ता फीडबैक की सुविधा से जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।
हेल्पलाइन की प्रमुख सुविधाओं में टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करना, शिकायत की ट्रैकिंग, विभागीय निराकरण की जानकारी, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी तथा वेब पोर्टल और अन्य डिजिटल माध्यमों से सेवाओं तक पहुंच शामिल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को “जनता की आवाज, सरकार तक सीधे” पहुंचाने का माध्यम बताया है। सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है।
ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए नागरिक cmhelpline.cg.gov.in⁠� पर भी संपर्क कर सकते हैं।

“जनता की आवाज, सरकार तक सीधे” के उद्देश्य के साथ शुरू की जा रही यह पहल प्रदेश में जन शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button