LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत*

 

एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सिंह को ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सिंह ने एनटीपीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों जैसे रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव तथा पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा एवं एनटीपीसी बोंगाईगांव में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विद्युत अनुरक्षण, ईंधन प्रबंधन तथा संचालन एवं अनुरक्षण उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।

उनके नेतृत्व में एनएमएल तलईपल्ली ने उत्पादन, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी पदोन्नति एनटीपीसी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button