LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

मुख्यमंत्री साय ने किया CM हेल्पलाइन–1076 का शुभारंभ, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर !

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में बहुप्रतीक्षित CM हेल्पलाइन–1076 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिकायतों के पंजीयन, निगरानी एवं निराकरण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले नागरिक पूना राम ठाकरे से स्वयं संवाद कर उनकी समस्या की जानकारी ली और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि CM हेल्पलाइन–1076 केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का एक सशक्त सेतु है। उन्होंने कहा कि इस पहल से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होगा तथा प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनके निराकरण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि CM हेल्पलाइन–1076 प्रदेश में सुशासन को नई दिशा देने के साथ ही नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगा ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button