
महासमुंद। जिले में स्वयं को चावल देखकर भविष्य बताने वाला और “चावल बाबा” के नाम से प्रसिद्ध पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किए जाने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि आरोपी क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान और भविष्यवाणी करने के लिए जाना जाता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, शोषण या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।



