
रायगढ़ :- कांग्रेस की सत्ता रहने के दौरान विधान सभा लैलूंगा के उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा स्थानीय विधायक बतायें भूपेश सरकार के रहते क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया ? कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस विधायक होने के बाद भी क्षेत्र को विकास कार्यों से वंचित रखा वही प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही साय सरकार ने लैलूंगा में कांग्रेस विधायक होने के बाद भी दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए विकाश कार्य स्वीकृत किए। क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए जिला पंचायत सदस्य दीपक सिदार ने कहा भाजपा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करती है। दीपक सिदार ने लैलूंगा विधान सभा हेतु DMF मद के तहत विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृति 2 करोड़ 89 लाख 39 हजार रुपये के विभिन्न कार्यों का ब्यौरा दिया है जिसके तहत ग्राम लोहड़ापानी में प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु 5 लाख 80 हजार
ग्राम उदालबहार में प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु 5 लाख 90 हजार ग्राम पंचायत पुसल्दा में माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु 18 लाख रूपये ग्राम तुरकापारा में प्राथमिक शाला मरम्मत हेतु 6 लाख 40 हजार रुपये,ग्राम लारीपारा में प्राथमिक शाला मरम्मत हेतु 6 लाख 45 हजार रुपये ग्राम भेड़ीमुड़ा में माध्यमिक शाला भवन निर्माण हेतु 18 लाख 72 हजार रुपये ग्राम सोनाजोरी में हाई स्कूल मरम्मत हेतु 16 लाख रूपये
ग्राम ढोररोबीजा पटेलपारा में प्राथमिक शाला मरम्मत हेतु 5 लाख 80 हजार रूपये ग्राम जमुना में माध्यमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु 25 लाख रूपये ग्राम चवरपुर में माध्यमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु 25 लाख रुपए ग्राम आमापाली में माध्यमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु 25 लाख रूपये ग्राम भेलवाटोली में प्राथमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय हेतु 18 लाख रूपये ग्राम टोंगरीपारा में प्राथमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय हेतु 18 लाख रूपये ग्राम बैगिनझरिया में प्राथमिक शाला में नवीन भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु 18 लाख रूपये ग्राम तोलमा में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण हेतु 77 लाख 32 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इन कार्यों से क्षेत्र को होने वाले लाभ की जानकारी साझा करते हुए युवा भाजपा नेता दीपक सिदार ने कहा इस स्वीकृति से बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित होगा।जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों की जगह पक्के, हवादार नए भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। ड्रॉप आउट रेट में कमी आएगी। गांव में ही मजबूत माध्यमिक और हाई स्कूल बनने से 8वीं-10वीं के बाद बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। पढ़ाई बीच में छूटने की समस्या खत्म होगी।बेटियों की शिक्षा को बल मिलेगा। जमुना, चवरपुर, आमापाली, भेलवाटोली, टोंगरीपारा, बैगिनझरिया में नए शौचालय निर्माण से बेटियों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का संकल्प साकार होगा। स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार का दावा करते हुए कहा स्कूल परिसर में शौचालय बनने से बच्चों को स्वच्छता, साफ पानी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
इस स्वीकृति से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। निर्माण कार्यों से स्थानीय मजदूरों, मिस्त्रियों को रोजगार मिलेगा। DMF का पैसा क्षेत्र में ही रहेगा। शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा । अच्छे भवन, क्लासरूम और सुविधाओं से शिक्षकों को पढ़ाने और बच्चों को सीखने में आसानी होगी। रिजल्ट बेहतर होंगे। दीपक कांग्रेस विधायक पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा भूपेश सरकार का दामन DMF घोटाले से दागदार हो चुका। लैलूंगा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक 5 साल सत्ता में रहे, पर क्षेत्र के स्कूलों की सुध नहीं ली। DMF मद जो क्षेत्रीय विकास के लिए था, उनके कार्यकाल में घोटाले की भेंट चढ़ गया। DMF घोटाले में अन्य जिले के कलेक्टर स्तर के अधिकारी को जेल तक जाना पड़ा। विधायक की चुप्पी से क्षेत्र का विकास रुक गया। साय सरकार और वित्त मंत्री ओपी चौधरी राहत मिलने की बात कहते हुए दीपक सिदार ने कहा
भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार आते ही DMF मद भ्रष्टाचार की काली छाया से मुक्त हुआ। रायगढ़ के विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के विशेष प्रयासों से आज लैलूंगा के स्कूलों के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है।
इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए साय सरकार और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का हृदय से आभार जताते हुए कहा कांग्रेस विधायक होने के बाद भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लैलूंगा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। यह साबित करता है कि भाजपा सरकार सबके लिए, सबके विकास के लिए काम करती है।



