LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

जेल में बंद युवक की  ईलाज की दौरान संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप ! 

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम नावापारा निवासी संजय बघेल की जेल में बंद होने के बाद इलाज के दौरान मेडिकल  कॉलेज में हुई  मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद परिजनों ने मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।
परिजनों का आरोप है कि संजय बघेल की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उन्होंने मामले में एक पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में किसी स्वस्थ व्यक्ति की  मौत होना गंभीर विषय है और इसकी गहन जांच आवश्यक है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।


वहीं, मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।


इस बीच क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जेल के भीतर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही पुलिसकर्मी पर लगाए गए रिश्वतखोरी के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
फिलहाल, संजय बघेल की  मौत एक रहस्य बनी हुई है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो पायेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button