LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

तकनीकी सहायक पर मजदूरों से दुर्व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग को लेकर काम बंद करने की चेतावनी। कलेक्टर  को सौंपे ज्ञापन !


पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखरा के मनरेगा मजदूरों ने तकनीकी सहायक किशन धृतलहरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल क्षेत्र से हटाने की मांग की है। इस संबंध में मजदूरों ने जिला कलेक्टर को जनदर्शन में आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मजदूरों का आरोप है कि वे ग्राम पंचायत खोखरा के भूतहा तालाब में मनरेगा के तहत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तकनीकी सहायक किशन धृतलहरे ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया तथा सभी मजदूरों को “बेशर्म” कहकर संबोधित किया। मजदूरों का कहना है कि इस व्यवहार से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।


ग्राम पंचायत खोखरा में आयोजित आमसभा में मजदूरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक संबंधित तकनीकी सहायक का प्रभार किसी अन्य क्षेत्र में नहीं किया जाता, तब तक वे कार्य नहीं करेंगे और न ही कार्य होने देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी सहायक के व्यवहार से क्षेत्र के कई मजदूर एवं रोजगार सहायक भी परेशान हैं। वहीं मामले को लेकर गांव में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
मजदूरों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा तकनीकी सहायक को तत्काल हटाने की मांग की है। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button