ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रिश्वतखोर आर ई एस विभाग के प्रभारी एसडीओ ACB के शिकंजे में, ₹25 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ RES अधिकारी पर एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी


जशपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर जिले के मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की थी कि संबंधित अधिकारी द्वारा शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button