LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर कमलम परिवार का स्वच्छता अभियान

समर्थकों ने हाथों में झाड़ू लेकर किया श्रमदान; ‘रोशन भैया अमर रहें’ के नारों से समूचा क्षेत्र हुआ गुंजायमान

 

रायगढ़/जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए कमलम परिवार द्वारा स्थानीय मंदिर चौक में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें उनके अनुशंसक और समर्थक भरी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि पूर्व विधायक और जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल की स्वच्छ्ता को लेकर समर्पण को रायगढ़वासी सदियों तक नहीं भूल पाएगा।शहर में डेंगू जैसी त्रासदी के दौरान सड़क पर उतर कर उन्होंने मोर्चा संभाला।और स्वयं अपने समर्थकों के साथ हर वार्ड में पहुंचकर चाहे वह शहर के नाला हो या फिर नालीया जिसकी सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का कार्य किया।जिसका लाभ आमजन को मिला।जिसका प्रतिसाद भी आमजन को डेंगू की रफ्तार पर लगाम के रूप में मिला।अपने जननेता स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि प्रदान करने कमलम परिवार द्वारा स्थानीय गौरी शंकर मंदिर चौक से अग्रोहा भवन तक वृहद सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें उनके समर्थकों ने सड़क पर ऊतर हाथों में झाड़ू लेकर इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।वही जननेता को स्मरण करते हुए स्वर्गीय रोशन भैया अमर रहे के गगनभेदी नारों से समूचा अंचल गुंजायमान रहा।

इनकी रही उपस्थिति

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कमलम परिवार के सदस्यों एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों में महापौर जीवर्धन चौहान,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो,गौतम अग्रवाल,गुरविंदर घई,पंकज कंकरवाल, प्रमोद शराफ, मनीष सोलंकी, कमल मरार,हरि सराफ, पल्लू बेरीवाल, हरि शराफ, नवाब खान, बीना चौथा, विजय लक्ष्मी चौहान, नीतेश सोनी, सौरभ अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मुकेश यादव, अधीश रतेरिया, राहुल सोनी, राजेश जाटवर, मित्रमणि त्रिपाठी, सतीश पांडे, महेश जैन, राघवेंद्र सिंह,सानू ठाकुर, जुगनू सिंह,ए के सोम, ज्ञानु मोदी, लक्ष्मण चौहान, गोवर्धन सारथी, सुनील थाबाईत, कमल शर्मा, विजय सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता की उपस्थिति रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button