LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सुर्री सरपंच मीनाक्षी नायक ने निभाई अनूठी परंपरा, लगातार 7वीं बार बेटी के विवाह में दिया ₹20 हजार का कन्यादान सहयोग !

 

रायगढ़/पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री की सरपंच श्रीमती मीनाक्षी टेकलाल नायक एक बार फिर अपनी जनहितैषी पहल को लेकर चर्चा में हैं। गांव के विकास कार्यों के साथ-साथ बेटियों के भविष्य और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने लगातार सातवीं बार एक बेटी के विवाह में 20 हजार रुपये की सहयोग राशि कन्यादान स्वरूप प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार, सुर्री निवासी मेदिनी नायक एवं श्रीमती अम्बिका नायक की सुपुत्री चंचला (रीमा) के विवाह अवसर पर सरपंच श्रीमती मीनाक्षी नायक ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। सरपंच की इस पहल की सराहना न केवल ग्राम सुर्री बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी की जा रही है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान किए गए अपने वादे को सरपंच मीनाक्षी नायक लगातार निभा रही हैं। उनके द्वारा सरपंच पद संभालने के बाद से अब तक सात बेटियों के विवाह में 20-20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जहां बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि और नेता भी बेटियों के विवाह में इस प्रकार का व्यक्तिगत सहयोग नहीं कर पाते हैं । वहीं एक महिला सरपंच अपने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटियों के सम्मान और सहयोग के लिए आगे आ रही हैं।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मीनाक्षी नायक ने कहा कि, “जब तक मैं सरपंच पद पर रहूंगी, तब तक ग्राम विकास के साथ-साथ बेटियों के विवाह में 20 हजार रुपये की सहयोग राशि कन्यादान स्वरूप प्रदान करती रहूंगी। बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सुखद भविष्य के लिए सहयोग करना मेरा कर्तव्य है।”
कन्यादान सहयोग राशि प्रदान करने के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मोंगरा नायक, सक्रिय महिला कौशल्या नायक, सावित्री नायक, पंचगण गीता महंत, यशोमती महंत, प्रभा सिंदार, राधिका चौधरी, कमल कुमारी नायक, फूलकुमारी नायक, रमा चौधरी, बालमती पटेल एवं खगेश्वर कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरपंच मीनाक्षी नायक की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में महिला नेतृत्व, सामाजिक संवेदनशीलता और बेटी सम्मान की मिसाल बनती जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button