LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

*we will do it … हम रायगढ़ को बदलकर दिखाएंगे:- ओपी चौधरी*

*We Will Do It का वादा, Do It बनकर जमीन पर उतरा – रायगढ़ में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं ओपी*

*ओपी ने कहा – We Will Do It, जनता ने कहा – करके दिखाओ और ओपी ने कर दिखाया।*

We Will Do It … जो लोग जीवन में हार नहीं मानते है वो ही सार्वजनिक मंच से ये नारा लगाने का साहस रखते है….रायगढ़ में बदलाव लाने के परिपेक्ष्य में ओपी ने आज राम लीला मैदान में ज्योति कलश यात्रा के दौरान जब यह नारा लगाया तो एक बार शहर वासी चौक उठे… *We Will Do It* हम सब मिलकर करेंगे। रायगढ़ में ओपी का ये नारा असरदार है।हम सब मिलकर रायगढ़ को बदलेंगे। आज रामलीला मैदान से जब यह नारा गूंजा *We Will Do It*. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता से कहा था और जनता ने दोनों हाथ उठाकर जवाब दिया था – *Do It*. opi का वही नारा रायगढ़ की सड़कों, अस्पतालों, पार्कों और स्कूलों में साकार हो रहा है। रायगढ़ में विकास अब भाषणों में नहीं, बल्कि ओपी के आने से विकास शब्द एक मजबूत भरोसा बन गया है। जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा सड़क में युगांतरकारी परिवर्तन नजर आ रहा है। शहर में सड़कों का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण हुए एक बरस बीत गया है। पहली बार गड्ढे नुमा सड़को से निजात मिली। यातायात का दबाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ गठन के ढाई दशक बाद पहली बार रिंग रोड की कल्पना अब हकीकत बनने जा रही है। कयाघाट में विशाल पुलिया, केनाल नहर मार्ग और प्रगति नगर में मेरिन ड्राइव के बनते ही शहर के अंदर का ट्रैफिक जाम इतिहास बन जाएगा।
जो ढिमरापुर की सड़क यम द्वार कहलाती थी, आए दिन जहां आम जनता के खून से सड़क लाल होती थी, जनता की आंखों में विवशता के आंसू थे, उस दर्द को ओपी ने देखा। उस मार्ग को भी फोरलेन की स्वीकृति मिल गई है, वर्षा बाद जल्द काम शुरू होगा। रायगढ़ से घरघोड़ा फोरलेन मार्ग भी स्वीकृत हो चुका है। बढ़ती दुर्घटनाओं से स्वास्थ्य पर दबाव बढ़ा तो सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल स्वीकृत कर निर्माण शुरू करा दिया गया। मेडिकल कॉलेज में नए भवन, संसाधनों की वृद्धि और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए बजट देकर चिकित्सा का क्षेत्र गुलजार कर दिया गया है। ओपी के विधायक बनने से पहले बरसात के बाद डेंगू का डंक शहर के लिए जानलेवा था, आज डेंगू की चर्चा ही खत्म हो गई है। शहरवासियों को डेंगू के कहर से मुक्ति मिल गई है। शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए शहर के मध्य में सिंदूर पार्क जनता को लोकार्पित हो चुका है। पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना जनभावना के सम्मान का प्रतीक है। पर्यावरण के लिए एक दर्जन ऑक्सीजन पार्क चिन्हित कर काम तेज गति से चल रहा है। आधुनिक बस स्टैंड की स्वीकृति मिल चुकी है। शिक्षा में नालंदा परिसर लाइब्रेरी मील का पत्थर साबित होगी। प्रयास विद्यालय और हॉर्टिकल्चर कॉलेज की स्वीकृति देकर युवाओं के भविष्य की नींव रख दी गई है। रायगढ़ आज कह रहा है – नारा सिर्फ नारा नहीं था, इरादा था। *I Will Do It* से शुरू हुआ सफर *We Will Do It* बनकर रायगढ़ के हर कोने में दिख रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button