
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतन वृद्धि संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 2023 के भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र मोदी के गारंटी को पूरा करने के लिए सर्व विभाग के संविदा महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी जी से मुलाकात किया गया! चुनाव पूर्व ओपी चौधरी ने संविदा कर्मचारी से मुलाकात करके मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए दिए गए सौगातो से भी अच्छा कुछ करने का आश्वासन दिए थे l जो की आज तक पूर्ण नहीं होने के कारण संविदा संघ के सदस्यों द्वारा आज उनको ज्ञापन सौंपा गया! नियमितीकरण आज पर्यंत तक नहीं होने और साथ ही भाजपा सरकार बनने के 3 वर्ष बाद भी किसी भी प्रकार का वेतन नहीं बढ़ने पर संविदा कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है जिस संबंध में आज वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया!
इस अवसर पर सारंगढ़ जिला सचिव श्री नवीन सतपथी, सक्ती जिले के सक्रिय संविदा साथी श्री अभिषेक देवांगन, रायगढ़ जिले के सक्रिय साथी श्री गोपाल मालाकार, हीरा साहू, अग्रसेन पटेल, दुर्गेश मेहर, दीपक गिरी गोस्वामी, संघ जिलाध्यक्ष श्री पवन प्रधान, सलाहकार श्री मनोज अग्रवाल, सचिव श्री चंद्रकांत जायसवाल, उपाध्यक्ष सुश्री शकुंतला एक्का एवं प्रवक्ता श्री अभिषेक स्वर्णकार उपस्थित रहे।



