विधायक रामकुमार यादव का स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली बिल को लेकर सघन जनसंपर्क अभियान !


सक्ती/चंद्रपुर। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं क्षेत्र में गरीबों के हितों की आवाज माने जाने वाले रामकुमार यादव लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। 4 तारीख दिन रविवार को ग्राम काशीडीह, मिरौनी, गोपालपुर, सिरौली , बोरसी, नावापारा, अमलडीहा, राधापुर, व पेंड्रवा के आमजनताओ से रुबरु हुए l इस दौरान वे क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर आमजन की राय और समस्याएं जान रहे हैं।


विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि आम जनता को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए वे लगातार गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चिंताएं हैं, जिनका समाधान होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।
इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल, पेयजल, सड़क, आवास तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल के शासन को अवगत करा रहे है l

क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस जनसंपर्क अभियान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। विधायक रामकुमार यादव ने भी भरोसा दिलाया कि वे जनता के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे और आमजन के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे।



