LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

अमलीडीह में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन* ,सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि जल जीवन का आधार !

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प*

रायगढ़, अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद  राधेश्याम राठिया ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। जल का संरक्षण केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज हम जल स्रोतों का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा पानी के अनावश्यक अपव्यय को रोकने के संबंध में जानकारी दी गई। जल अर्पण दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने। जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करते हुए तालाब, कुएं, नालों एवं अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित और स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर श्री अरुणधर दीवान, श्री नरेश पंडा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button