जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ने सरवानी में किया साइकिल वितरण, बोरिंग पंप का भी किया उद्घाटन


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। साइकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरवानी के विकास को नई दिशा देते हुए नवनिर्मित बोरिंग पंप का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने में यह बोरिंग पंप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विद्यालय परिसर एवं आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

सरवानी प्रवास के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि ने गांव में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



