LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनता के सवाल न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: पचेड़ा स्कूल में तत्काल हुई शिक्षक की व्यवस्था !


रायगढ़। विकासखंड पुसौर अंतर्गत माध्यमिक शाला पचेड़ा में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालय के प्रधान पाठक के चिकित्सा अवकाश तथा एक शिक्षिका के संतान पालन अवकाश पर चले जाने से स्कूल में शिक्षण व्यवस्था संकट में आ गई थी। एकल शिक्षक के भरोसे विद्यालय का संचालन होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में चिंता का माहौल था।
इस गंभीर समस्या को जनता के सवाल न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार के माध्यम से विद्यालय में उत्पन्न शैक्षणिक संकट को उजागर करते हुए इसकी जानकारी जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए माध्यमिक शाला पचेड़ा में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था के आदेश जारी किए गए, जिससे अब विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।


ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग की त्वरित पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button