LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का किया सम्मान !

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के तहत रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतरा रोड बायपास स्थित डॉ. राजू अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।
डॉ. राजू अग्रवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से जुड़े हैं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा भारतीय संस्कृति और आदर्श मूल्यों के प्रतीक ग्रंथ रामचरितमानस की प्रति भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभवों को सुना और देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।


वित्त मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा-सुशासन के संकल्प को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
सेवा, सुशासन और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button