
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अस्तित्व एक पहचाना सेवा संस्थान द्वारा समाजिक मताओ व बहनों को सम्मिलित कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया । इस पावन अवसर पर सारंगढ़ क्षेत्र की माताओ बहनों ने बहुत ही सक्रियता से भाग लिया ।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पूजन अर्चन व भजन के आयोजन के साथ साथ बच्चों को राधा कृष्ण के वेश में तैयार किया गया और अस्तित्व एक पहचान के बैनर तले इस कार्यक्रम को शानदार तरीके से मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भारती पटेल , कार्यक्रम संयोजन गीता पटेल , झरना पटेल , सविता , हर्षा पटेल , पम्मी पटेल , शिवदुलारी पटेल , अनिता , निंद्रा पटेल , चंचला पटेल , निलु आराध्या पटेल , दीप्ती पटेल के साथ अन्य महिलाएं भी शामिल रही ।
बाल गोपाल के रूप में आयांश पटेल , प्रज्ञान पटेल एवं राधा रानी के रूप में सृष्टि पटेल , उदिता पटेल , आध्या पटेल एवं समृद्धि पटेल ने भाग लिया ।
अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान विगत 5 वर्षों से प्रत्येक कार्यक्रम में सजग रूप से सक्रिय है ।



