ब्रेकिंग न्यूज़

गुणवत्ता विहीन निर्माण पर कार्रवाई, सामुदायिक शौचालय का कार्य दोबारा शुरू !

 


रायगढ़। जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सुलभ शौचालय निर्माण कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता संबंधी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जनपद पंचायत पुसौर के सीईओ की निष्क्रियता के कारण कई पंचायतों में निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता पद्मनाभ प्रधान ने एक सामुदायिक सुलभ शौचालय के निर्माण में गुणवत्ता विहीन कार्य होने का आरोप लगाते हुए मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे।
आरोपों की पुष्टि तब हुई जब संबंधित सामुदायिक सुलभ शौचालय के निर्माण में हुई खामियों को देखते हुए पहले से किए गए कार्य को तोड़ना पड़ा। इसके बाद निर्माण कार्य को पुनः गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रारंभ किया गया। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि समय पर निगरानी और जन-जागरूकता से सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।

 

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button