LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी*

*वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

रायगढ़, 3 सितम्बर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने ग्राम घुटकूपाली में 15 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत से पंचायत भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं पंचायत स्तर की अधोसंरचना को मजबूत करने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायत छपोरा में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.13 लाख रुपए की लागत से आरसीसी पानी टंकी निर्माण, 31.55 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन तथा 14.35 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी क्रम में ग्राम कांदागढ़ में उन्होंने 15 लाख रुपए की लागत से माध्यमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष तथा 13.64 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, जैमिनी गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक, ग्राम के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

वित्त मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक छोटे-बड़े विकास कार्य प्राथमिकता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य आमजन की सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों और मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत एवं संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button