LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की उपलब्धियों का वित्त मंत्री ओपी ने स्मरण कराया*

 

रायगढ़:- नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन जी की उपलब्धियो को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाये जाने का जिक्र करते हुए सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी देश वासियों को अनंत शुभकामनायें प्रेषित की है। श्री चौधरी ने कहा विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भारत को प्रबल बनाने तथा विकास के नव मार्ग प्रशस्त करने हेतु महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी नागरिकों का योगदान वंदनीय है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान के वरदान को समझने की आवश्यकता जताते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा आज के दिन सभी देशवासियों को वैज्ञानिकता के प्रति जन जागरूकता का संकल्प भी लेना है । भारतीय वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन के विज्ञान के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यो को महत्व देने के उद्देश्य से यह दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। भारत में प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन के विज्ञान के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यो को महत्व देने के उद्देश्य से यह दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है। वेंकट रमन द्वारा हासिल की गयी उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। वर्ष 1930 के दौरान चन्द्रशेखर वेंकट रमन को फोटॉन के प्रकीर्णन की घटना की खोज के लिए प्रतिष्टित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महान वैज्ञानिक वेंकट रमन ने रमन प्रभाव प्रकाश की तरंग दैर्ध्य में परिवर्तन के बारें में खोज की। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन जी और उनके रमन प्रभाव के आविष्कार को स्मरण करने का भी दिवस है। भारत में विज्ञान को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में सी वी योगदान अमिट रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button