धर्मेंद्र प्रधान के मौजूदगी में जिले के सभी भाजपा विधायक प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन*




*सभी प्रत्याशी एक जुट होकर करेंगे नामांकन दाखिल*
रायगढ़ :-भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मिडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी की मौजूदगी में रायगढ़ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी, लैलूंगा विधान सभा प्रत्याशी श्रीमती सुनीती सत्यानंद राठिया, धरमजयगढ़ विधानसभा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया, खरसिया विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू 30 तारीख सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले रामलीला मैदान में प्रातः 10 बजे विशाल आम सभा का आयोजन होगा जिसमे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे।आम सभा के पश्चात नामांकन हेतु रैली रामलीला मैदान से घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली के सामने से हो कर गद्दी चौक, न्यू मार्केट, गौरी शंकर मंदिर चौक से सिल्वर पैलेस हो कर गोपी टॉकीज रोड, किलो ब्रिज से मरीन ड्राइव होते हुएं जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जहां सभी चारों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दी है।



