घर घर पहुंच रहे है आशीर्वाद लेने आप नेता विधायक प्रत्याशी प्रवीण विजय जायसवाल ….

घर घर पहुंच रहे है आशीर्वाद लेने आप नेता विधायक प्रत्याशी प्रवीण विजय जायसवाल ….

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में जहा विधानसभा चुनाव महज कुछ ही दिन बचे है। वही आम आदमी पार्टी ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र खरसिया में विधायक प्रत्याशी युवा नेता प्रवीण विजय जायसवाल को बनाया है। जहा लोगो का आशीर्वाद लेने के लिए घर घर पहुंच रहे है। जब प्रवीण अपना मुस्कान अंदाज में लोगो चरण छूकर आशीर्वाद ले रहे है तो लोग उनसे मिलकर वशीभूत हो जा रहे है।उनके जनसंपर्क में आम जनताओ को उमड़ रहा है भीड़। क्षेत्र के युवा खरसिया में परिवर्तन के लिए प्रवीण को अपना नेता मानने लगे है।
गौरतलब है की जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाकर लोगो के लिए जो जनहित कार्य कर रहे है। उसे देखकर छत्तीसगढ़ के युवा आम आदमी पार्टी का सरकार बनाने के लिए संकल्पित नजर आ रहे है। वही माने तो खरसिया क्षेत्र में भी निष्क्रिय विधायक का बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी मतदाताओं से जुड़कर अपनी कार्यों को गिना रहे है।
प्रवीण विजय जायसवाल के जनसंपर्क में सैकड़ो लोग जुड़ते ही जा रहे है। साथ ही साथ उनसे कृत संकल्पित रूप से हमेशा जुड़े रहने की बात युवा और महिलाए आम आदमी पार्टी के झाड़ू में बटन दबा कर विधायक बनाने की खास चर्चा गांव गांव में चलने लगा है।


