LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में ग्राम सेंद्रीपाली पहुंचे श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में ग्राम सेंद्रीपाली पहुंचे श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार व क्षेत्र के आमजनो से जनसंपर्क लगातार करते हुए नजर आ रहे है। जो ग्रामीण क्षेत्र में कौशल्या विष्णुदेव साय के मिलन सार कुशल नेतृत्व को लेकर महिलाओ के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कौशल्या खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेंद्रीपाली में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत किए। जहा व्यास जी से आशीर्वाद लेकर लोगो के सुखमय जीवन के लिए कामना किए साथ में किसान मोर्चा महामंत्री टिकेश डनसेना, खरसिया भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता कमल गर्ग श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए।


