LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

मेला देखने जा रही महिला के साथ सामुहिक बलात्कार , 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । जिला मुख्यालय रायगढ के दक्षिण में करीब 15 कि.मी. दुर स्थित पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम में एक आदिवासी महिला के साथ ठीक रक्षाबंधन के दिन सामुहिक बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन उक्त महिला मेला देखने रायगढ जाने के लिये तैयार होकर बस का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच इसे अकेली पाकर राहुल चौहान एवं उनके साथियों ने इसके मुंह में कपडा ठुंस कर मुंह बंद करते हुये इसे उठाकर गांव के पास के तालाब स्थित दर्राखार में ले गये और एक एक करके लगातार अपना मुंह काला किया। लगभग 10 बजे पिडिता ने किसी तरह अपने को काबु में रखते हुये अपने ग्राम के सरपंच को फोन कर बताया कि मेरे साथ ऐसा हुआ है जिसमें सरपंच वहां पहुंचा और थाने में इसकी सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने पर 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी राहुल फरार था जिसकी पतासाजी के लिये संबंधित टीआई एवं उसके टीम जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि इसमें कुल आरोपियों की संख्या लगभग 15 होने की बात कही जा रही है जिसमें से एक नाबालिक भी है। मामले की तह तक पहुंचने पुलिस के शीर्षस्थ अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि पिडिता के माता पिता अपनी बेटी के साथ इस अनहोनी घटना को लेकर संख्ते में हैं चूंकि पिडिता की एक 8 साल का बेटा भी है जो पति से तलाक होकर कई सालों से अपने मायके में रह रही है। बहरहाल पिडिता और माता पिता न्याय की आस में थाना परिसर में बैठे है और थाना के सिपाही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये जुटे हुये है। उक्त घटना को लेकर पुलिस अधिक्षक छान बीन करने का हवाला देते हुये कहा कि कार्यवाही पुर्ण होने पर मामले को सार्वजनिक किया जायेगा।

वही पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की आज दिनांक पीड़िता उम्र २७ वर्ष थाना पुसौर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक १९/०८/२४ को मेला जाने निकली थी तो रास्ते में उसके साथ आस पास के गाँव के कुछ लड़के बलात्कार किये। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध १९५/२४ धारा ७०(१), ३५१(२) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले में शामील ६ आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button