LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

*शास. उच्च. माध्य .विद्यालय चपले में प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम(व्याख्याता )के मूल पदस्थापना को लेकर प्रा. शा.शि. समिति अध्यक्ष लखन पटेल सहित पालको ने कलेक्टर को दिया आवेदन*

खरसिया :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चपले में अंग्रेजी के व्याख्याता शिक्षक को अन्यत्र संलग्न कर देने छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन्ही विषय को लेकर मंगलवार जनदर्शन को कलेक्टर के समक्ष प्राथमिक शाला के अध्यक्ष लखन लाल पटेल व शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल शिक्षा समिति के सदस्य खेमलाल पटेल ने पालकों सहित शिक्षक की कमी को लेकर जानकारी दिए की राधेश्याम खूंटे इंग्लिश व्याख्याता को प्रतिनियुक्ति में अन्यत्र संलग्न कर देने से शिक्षा पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है।
मामला यह है कि कुछ माह पूर्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपले में राधेश्याम खूंटे व्याख्याता के विरुद्ध विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओ के साथ गलत व्यवहार अशोभनीय कृत्य किए जाने संबंधी शिकायत शिक्षा अधिकारी के समक्ष की गई थी। जिससे शिक्षा विभाग के जांच अधिकारी/ कर्मचारी के द्वारा बताया गया की व्याख्याता खूंटे उक्त विद्यालय में वर्ष 2017 से कार्यरत है। प्रस्तुत बयान में अधिकांश स्टाफ और छात्र छात्राओं द्वारा उनका आचरण गलत नही होना बताया गया है। जबकि खूंटे ने अपने बयान में कहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक साजिश कर अपने विरुद्ध चारित्रिक लांछन लगाए जाने के कारण मानसिक आघात पहुंचने व कभी भी अनहोनी घटना घटित होने संबंधी कारण दर्शाते हुए अन्य विद्यालय में रिक्त पद पर व्यवस्था किए जाने का निवेदन किया गया है।
लेकिन शिक्षा विभाग के लचीली व्यवस्था के कारण न ही उक्त राधेश्याम खूंटे व्याख्याता को कही दूसरे विद्यालय में स्थानातरण कर रहे है और न ही मूल पदस्थापना में वापस भेजा जा रहा है। जिसके कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है। जिसको लेकर प्राथमिक शाला शिक्षा समिति के अध्यक्ष लखन लाल पटेल व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षा समिति सदस्य खेमलाल पटेल सहित पालकों ने इंग्लिश शिक्षक की कमी को पूरी करने के लिए आग्रह की गई। जहां कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने अतिशीघ्र वायख्यता शिक्षक पदस्थ करने की बात कही गई।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button