LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग को मांड नदी कछार स्टॉप डेम निर्माण हेतुअवलोकन आदेश जारी।

                    रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि किसान पुत्र मुरली पटेल (कछार) ने कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को किसानों के हित के लिए मांड नदी कछार में स्टॉप डेम के लिए सौजन्य मुलाकात कर चर्चा किए थे। जो छत्तीसगढ़ के स्थापना 25 वर्ष के बाद भी क्षेत्र में किसानो के लिए किसी नेता ने नही सोचा लेकिन मुरली ने निः स्वार्थ किसानो के लिए मुख्यमंत्री के बीच स्टॉप डेम का मुद्दा रखा। जहा मुख्यमंत्री साय ने तत्काल किसानो के हित में स्टॉप डेम निर्माण के अवलोकन के लिए निर्देश दिए। जहा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने पत्र क्रमांक 2500724002255/मु. मं नि/2024 से प्रमुख अभियंता जल संसाधन रायपुर को स्टॉप डेम कछार निर्माण अवलोकन के लिए आदेश जारी हुआ। भाजपा नेता मुरलीधर पटेल हमेशा से ही अपने राजनैतिक जीवन में जनहित और क्षेत्र के किसानो के लिए कार्य करते हुए आ रहे है। जहा उन्होंने सरपंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य व सांसद प्रतिनिधि तक का सफर किया। वैसे भाजपा नेता मुरलीधर पटेल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बहुत ही करीबी माने जाते है। इसलिए एक प्रखर किसान नेता के रूप में आज भी क्षेत्र में लोगो के बीच रहकर सामाजिक कार्य करते हुए आ रहे है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button