पुसौर महिला बाल विकास अधिकारी व सुपरवाइजर मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से कर रहे है राशि की वसूली …

पुसौर महिला बाल विकास अधिकारी व सुपरवाइजर मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से कर रहे है राशि की वसूली … पुसौर :- रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुसौर ब्लॉक के अंर्तगत आंगनबाड़ी सेक्टरों से महिला बाल विकास अधिकारी और सुपरवाइजर मिलकर घुस के रूप में राशि की कर रहे है वसूली। जी हां हम बात कर रहें हैं रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आगनबाड़ी केंद्रो का जहा महिला बाल विकास अधिकारी और सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ से पांच सौ से हजार रुपए प्रति आगनबाड़ी गरम भोजन, पोषण चौपाल,मोबाइल रिचार्ज के नाम से लाख रुपए वसूली की जा रही है। इस बात को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख सहित कार्यकर्ताओ ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताये की आय दिन प्रति वर्ष ऐसी ही वसूली की जाती रही है। सबसे अधिक वसूली आंगनबाड़ी सेक्टर डुमरमुडा में सुपर वाइजर के द्वारा राशि वसूलने की बात सामने आ रही है। जब हम क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को उक्त विषय में चर्चा किए तो उन्होंने कहा की सुपरवाइजर की मनमानी हद हो जा रही है। कभी न कभी राशि की वसूली किसी भी फाइल के बहाने करते ही रहती है। वैसे माने तो पुसौर ब्लॉक में कोई विभाग हो अवैध वसूली के नाम अछूता नहीं है। कही न कही जनपद पुसौर में आडिट के नाम से ,तहसील , स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग में राशि की वसूली की जाती रही है। अब देखना है कि वित्त मंत्री जी आंगनबाड़ी वाला मामला में संज्ञान लेते है की नही है



