रायगढ़ विधायक प्रत्याशी समाज सेवी शंकर का शहर के मोहल्लों में सघन जनसंपर्क जारी……. शहर वासियों ने दी भारी समर्थन.

रायगढ़ विधायक प्रत्याशी समाज सेवी शंकर का शहर के गली – गली में सघन जनसंपर्क जारी……..

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव महज कुछ ही दिनों बचे है। वही रायगढ़ विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी है। निर्दलीय विधायक प्रत्याशी सरल सहज व्यक्तित्व के धनी व समाज सेवी शंकर अग्रवाल जो समाज को एक नई दिशा देने के लिए एक प्रतिबिंब की तरह क्षेत्र के लोगो का सेवा करते हुए आ रहे है। शंकर एक ऐसा विचार धारा की व्यक्ति है जिन्होंने सनातन धर्म को जीवित रखने व इंसान की इस जीवन में मूल उद्देश्य जो है ईश्वर की भक्ति को लेकर गांव गांव शहर – शहर उन्होंने अलख जगाया है और समाज के प्रत्येक जाति समाज के लोगो से एक परिवार की तरह जुड़ सा गए है। पूर्व में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव रायगढ़ कार्यक्रम में उन्होंने बहुत ही भक्तिमय रूप से भागीदारी दिए है। आखिर कार शंकर अग्रवाल अपने जीवन में सामाजिक धार्मिक कार्य व विभिन निर्माण कार्यों को प्रमुखता से करने का संकल्प लिए है। शंकर अग्रवाल रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी के रूप में शहर के वार्ड क्रमांक 29 से 40 तक के मतदाताओं से भेट मुलाकात किए व आशीर्वाद मांगा । उन्होने गोगा बाबा जी का पूजा अर्चना कर प्रार्थना किए व क्षेत्र वासियों के सुखमय जीवन की कामना किए। जहा शहरवासी शंकर अग्रवाल के प्रति उनके व्यवहार से लोग जुड़ते ही जा रहे है। जिस भी मोहल्ला में शंकर पहुंचते की लोग फूल मालाओं और फटाका से स्वागत करते नजर आते। युवाओं और महिलाओं में भारी उत्सुकता देखा जा रहा है। शंकर अग्रवाल के जनसंपर्क को लोग इंतजार करते हुए देखा जा रहा है।



