ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ियो के किसानो का भविष्य संवारने भाजपा की घोषणा बनेगी गारंटी*

 

*भूमिहीन,खेतीहर मजदूरो को 10 हजार रुपए की सालाना मदद का फैसला एतिहासिक*

रायगढ़ :- प्रति एकड़ में 21 क्विंटल धान तीन हजार एक सौ रुपए के मूल्य से खरीदे जाने के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा भाजपा का घोषणा पत्र किसानो के जीवन को संवारने की गारंटी है।भाजपा के इस निर्णय से प्रदेश भर के किसानो के जनजीवन मे बदलाव आयेगा। 31 सौ की दर से यह भुगतान किसान भाई एक मुश्त हासिल कर सकते है। धान का भुगतान किश्तों की बजाय एक मुश्त देने का निर्णय एतिहासिक है। धान खरीदी के लिए बरदाना की उपलब्धता भी भाजपा ने सुनिश्चित की है। महिलाओ को बहुत से खर्चहाथो में पैसे की उपलब्धता जरूरी है। हर विवाहित महिला को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाने का निर्णय भी एतिहासिक है।सत्ता मे आते ही 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती किए जाने की गारंटी भी भाजपा ने दी है। आदिवासियों भाईयो को तेंदूपता संग्रहण करने करने के लिए 5 हजार 5 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा। भूमिहीन और खेतीहर मजदूर के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 10 हजार रुपए की सालाना मदद की जायेगी । आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जायेगी। भाजपा की सरकार बनते ही भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई की जायेगी। प्रदेश में बड़े पैमाने मे हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बना कर कार्यवाही की जायेगी। छत्तीसगढ़ में 500 रुपए में सिलेंडर दिया जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी बनाया जायेगा। प्रदेश के हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे ताकि उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिल सके।धार्मिक आस्था के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को जन भावना के अनुसार विकसित किया जाएगा।अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का राम दर्शन योजना के तहत छत्तीस गढ़ वासियों को निशुल्क दर्शन कराया जायेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button