सत्यमेव जयते 🙏🏼 वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता भूपेन्द्र किशोर वैष्णव के खिलाफ रायगढ़ जिला कलेक्टर के जिला बदर आदेश में गृह विभाग छत्तीसगढ़ गृह सचिव छग शासन ने दिया स्थगन आदेश*

*सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नही हो सकता है,अच्छे इंसान को उसकी सच्चाई, ईमानदारी, और अच्छे कर्म की वजह से परेशानी तो होती है समस्याओं,चुनौतियों का सामना तो करना पड़ता है लेकिन भगवान के घर न्याय होने में देर जरूर है, किंतु अंधेर बिल्कुल भी नही है, वर्षों से जन जन की सेवा करने वाले पीड़ित प्रताड़ित लोगों की हर तरह से जमीन आसमान एक कर आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता भूपेन्द्र किशोर वैष्णव के नाम से झूठी निराधार शिकायतों के आधार पर साफ स्वच्छ छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों द्वारा लगातार झूठी शिकायतों के आधार पर वर्षों से अनावश्यक रूप से वरिष्ठ पत्रकार सहित परिवार को भी प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है, सभी झूठी शिकायतों को चुनौती मानकर पत्रकार दम्पत्ति व छोटे छोटे मासूम बच्चे संघर्ष करतें आ रहे हैं क्योंकि सांच को आंच नही ये कहावत बिल्कुल सही है निरंतर क्षेत्र में सकारात्मक कार्य से भ्रष्टाचारी वर्ग पत्रकार परिवार की छवि धूमिल कर प्रायोजित अपराधी बनाने पर तुली हुईं है जिसे चुनौती मानकर पत्रकार परिवार न्याय के मंदिर से न्याय की आस में संघर्षरत है*
*विगत दिनों बार बार झूठी शिकायतों के निराकरण के बाद भी उन्ही प्रकरणो में बार बार कार्यवाही कर पत्रकार व अधिवक्ता वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है जिस क्रम में कांग्रेस सरकार में विधानसभा चुनाव के समय भूपेंद्र किशोर वैष्णव की सक्रियता से भयभीत होकर राजनितिक लोगों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक पुनः जिला बदर की कार्यवाही का दबाव बनाकर छवि धूमिल करने के उद्देश्य से दबाव बनवाया गया था समान प्रकरण में दो दो बार जिला बदर की कार्यवाही कर पत्रकार परिवार के साथ दमन नीति अपनाकर कुचलने का प्रयास चल रहा है जिस कारण तरह तरह प्रोपोगेंडा बनाया जाता रहा है इसी क्रम में विगत दिनों हुए जिला बदर की कार्यवाही की गईं थी जिस पर गृह विभाग छत्तीसगढ़ अपर मुख्य सचिव द्वारा जिला कलेक्टर रायगढ़ के आदेश पर तत्काल प्रभाव से स्थगन दें दिया गया है, जिससे वरिष्ठ पत्रकार व परिवार के मन में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है पत्रकार परिवार ने छग शासन का आभार व्यक्त किया है.*



