छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खरसिया में रेल्वे अंडर ब्रिज निर्माण के लिए भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा टिकेश डनसेना ने किया था चर्चा..….

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को खरसिया में रेल्वे अंडर ब्रिज के लिए भाजपा जिला मंत्री टिकेश डनसेना दिया था जानकारी..….
रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया रेल्वे अंडर ब्रिज जहां वर्षो से निर्माण का इंतजार हो रहा है। वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री टिकेश डनसेना ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुलाकात कर व दक्षिण पूर्वी रेल्वे विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। जिममें टिकेश ने जानकारी देते हुए कहा था कि खरसिया में मूलभूत समस्याओं में एक है। रेल्वे अंडर ब्रिज का निर्माण गंभीर समस्या है।खरसिया रेल्वे लाईन की दोनो फाटक खरसिया शहर की बसाहट रेल्वे लाईन की दोनो सड़क बराबर है। अंडर ब्रिज बनने से लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। रेल्वे लाईन के उत्तर दिशा में तहसील कार्यालय सिविल कोर्ट जनपद कार्यालय विद्युत कार्यालय, पुलिस थाना , बीईओ ऑफिस, एस डी ओ कार्यालय, कृषि कार्यालय, सिंचाई कार्यालय, पी डब्ल्यू कार्यालय, गौशाला, अनुसूचित छात्रावास, वनवासी 100 कन्या छात्रावास स्थापित है। अंडर ब्रिज से हजारों लोगों के आवागमन का सुलभ होगा और वही रेल्वे लाईन के दक्षिण दिशा में कृषि उपज मंडी एफ सी आई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , छात्रावास समेत व्यवसाय स्थापित है। विभिन्न शिक्षण संस्थान है। जिसमे हजारों ग्रामवासियों का आवागमन सुलभ होगा। खरसिया शहर की महत्वपूर्ण मांग और आवश्यकता को देखते हुए जनहित में रेल्वे अंडरब्रिज को जल्द से जल्द स्वीकृति की मांग को पूरी करने के लिए निवेदन की गई थी। जिसे उक्त पत्र का जवाब भी दक्षिण पूर्वी रेल्वे विभाग ने भाजपा नेता टिकेश डनसेना को पत्र के माध्यम से निर्माण प्रारंभ करने की बात अवगत कराया था। जो आज निर्माण के लिए प्रथम चरण की कार्य का शुरुआत हो चुकी है। जिसके लिए टिकेश ने रेल मंत्री , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और दक्षिण पूर्वी रेल्वे को धन्यवाद ज्ञापित की है।



