जे एस पी एल के ठेकेदार द्वारा बिना कारण के ठेका मजदूर को नौकरी से निकाला….. परिवार दर दर भटकने के लिए मजबूर


रायगढ़:- जे एस पी एल कंपनी को नाम से बदनाम करने के लिए कंपनी ठेकेदार मौका नहीं छोड़ रहे है। आए दिन जिंदल कंपनी के ठेकेदारों का शिकायत आप लोगो कलेक्टर कार्यालय में देखने के लिए मिल जाएगा। जहां पारिश्रमिक मजदूर अपने अधिकार से वंचित ही दिखाई देते है।
पूर्व की तरह जिंदल कंपनी के ठेकेदार द्वारा ठेका मजदूर विकेश कुमार को बिना कारण के मजदूरी से वंचित कर दिया है। जहां विकेश का गरीब परिवार अपने दो बच्चे के साथ घर से बेघर हो गया है। उनके बच्चे पढ़ाई लिखाई से पूरी तरह से वंचित हो गए है। यहां तक कि परिवार के भरण पोषण के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब से जिंदल के ठेकेदार ने विकेश को निकाला है अपने अधिकार के लिए परिवार को लेकर दर दर भटक रहा है। विकेश ने कहा कि करीब 8 वर्ष से मैं जिंदल एंड स्टील पावर प्लांट को ईमानदारी से सेवा करते आ रहा था। मैं एक परिश्रामिक मजदूर के रूप में जिंदल कंपनी में कार्य कर रहा हु। जहा मेरा प्रत्येक रिकार्ड बहुत ही बेहतर है। सेफ्टी सुरक्षा का नियमों का पालन करते हुए मैंने अपना ड्यूटी किया है। उक्त कंपनी के वेतन से ही परिवार का भरण पोषण हो रहा था। आज बच्चो के शिक्षा दीक्षा में खर्च करने की स्थिति में नहीं हूं। जहां बच्चे पढ़ाई लिखाई से वंचित हो गए है। विकेश ने कहा कि मुझे भरोसा है कि कलेक्टर साहब मेरा काम को पुनः जिंदल कंपनी से वापस करवा देंगे इसी भरोसा से मैं शासन प्रशासन से अपना मजदूरी का अधिकार मांग रहा हु।



