LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्राम पंचायत नंदेली में बेजा कब्जा हटाने के लिए सरपंच सहित ग्रामवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत ….

..

रायगढ़:- जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदेली में गली मोहल्ला में कुछ व्यक्तियों के द्वारा जबरन शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया जा रहा है। जहा गांव में गली मोहल्ला में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करना चाहते है। लेकिन कुछ लोगो द्वारा जबरन गलियों में बेजा कब्जा की गई है। जिससे की गांव की पानी निकासी लिए जगह ही नहीं बचा है। जिसके कारण गांव के गली में पानी का जमावड़ा हो जा रहा है। पानी जमा होने के कारण अन्य प्रकार के जहरीला कीड़े मकोड़े , मच्छर उत्पन्न हो रहे है। गली सड़क में पानी जमा होने से डेंगू मलेरिया अन्य बीमारी उत्पन्न होने की संभावना है। जहां बरसात का मौसम होने के कारण गांव में बीमारियो का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामवासियों ने बताया कि नाली निर्माण की स्वीकृति होने के बावजूद भी गांव में जमीन नहीं होने से निर्माण अप्रारंभ है। जबकि उक्त नाली निर्माण लिए जगह मिल जाए उसके लिए गांव के गलियों में बेजा कब्जा हटाने के लिए पंचायत प्रस्ताव भी कर दी गई है लेकिन फिर भी अवैध कब्जा धारीयो को कोई डर ही नही है। न ही वे लोग गांव के विकास में सहयोग ही नहीं करना चाहते है। ग्रामीणों ने उक्त समस्या को लेकर कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सरपंच सहित ग्रामवासियों ने कहा कि अगर शासन प्रशासन द्वारा जबरन बेजा कब्जा धारियों को नहीं हटाया गया तो आने वाले समय में अपनी मांग के लिए आंदोलन करने को  मजबूर हो जाएंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button