
पुसौर:- क्या एनटीपीसी ने ग्रा. पं. लारा को गोद से उतार दिया.
केलो आई इन दिनो एनटीपीसी द्वारा गोद लिये ग्राम पंचायत लारा मे डायरिया फैलने के समाचार प्रिंट एवं सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं कोई इसे पूरी तरह नियंत्रित होना बता रहा है तो कोई कारण ढूढंने और कोई दिन रात सेवा करने की बात कर रहा है वहीं रोकथाम के लिए एनटीपीसी को भी मुश्तैद होना बताया जा रहा है ।
केलो आई मेरे एक छोटे से सवाल का जवाब देना..आखिर यह कम्बख्त डायरिया ऐसे गांवों मे फैल कैसे गया जिन्हे एनटीपीसी ने गोद ले रखा है। क्या एन टी पी सी के निष्क्रियता के कारण गोद नाम गांव लोगो स्वास्थ्य की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वैसे महामहिम राज्यपाल जी का रायगढ़ आगमन होने जा रहा है । चाहे तो उनसे पूछकर बताना और आगे क्या लिखुं सुना है छ. ग. के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आगमन चक्रधर समारोह मे भी होने जा रहा है . केलो आई चाहे तो उनसे भी पूछ सकती है



