सामने आया लव जिहाद का एक दुखद मामला…..पीड़िता पहुंची पुलिस अधीक्षक के पास,लगाई न्याय की गुहार

त्रिपुरा की रहने वाली हिंदू लड़की से कश्मीर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादी की और धर्म परिवर्तन कराने के दबाव दिया
रायगढ़ शहर में लव जिहाद का एक दुखद मामला सामने आया है। जिसमें त्रिपुरा की रहने वाली एक हिंदू युवती अपने साथ छोटी मासूम बच्ची को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गई।
पीड़िता ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि वह त्रिपुरा राज्य की रहने वाली हिंदू युवती है,उनका नाम दिलरुबा देव वर्मा है। सोशल मिडिया में आपका परिचय एक युवक से हुआ जो धीरे धीरे प्रेम में बदल गया।एक युवक से हुआ जो अपना नाम और पहचान हिंदू बना रखा था। बाद में इन दोनो ने चेन्नई जा कर हिंदू रीति_रीवाज से विवाह कर लिया।
कुछ दिन बाद युवक उसे कश्मीर अपने घर ले गया जहां युवक के धर्म के बारे में उसे मालूम चला। यहां युवक और उसके परिवार के लोग उसे धर्म परिवर्तन करने तथा मुस्लिम तरीके से मूता
विवाह करने पर जोर देने लगे। युवती धर्म परिवर्तन करने को तैयार नहीं हुई,फिर किसी तरह कश्मीर से भाग कर रायगढ़ शहर पहुंच आई। इस बीच उसने पूरी घटना की जानकारी घर वालों को दी। फिर यहां एक एनजीओ की सहायता से सरिया के एक स्कूल में अंग्रेजी विषय की शिक्षक बन गई।
पीड़िता ने बताया कि उसके सरिया में रहने की सूचना उक्त युवक को मिल गई। वो सरिया आ पहुंचा उसके बाद से युवक उसे नियमित रूप से परेशान करने में लगा है। तंग आकर पीड़िता सरिया से भी चुपचाप पैदल निकल आई। तीन चार वह इधर उधर भटकने के बाद रायगढ़ पहुंची और अपनी आप बीती वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार मोड़क को बताई और उनसे सहयोग मांगा। जिसके तुरंत बाद अधिवक्ता श्री मोड़क ने पीड़िता के पक्ष में आवेदन बनाते हुए उसे कलेक्टर रायगढ़ और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के समक्ष खड़ा किया।
फिर पीड़िता की स्थिति जानने के बाद प्रशासन ने इसकी हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए सखी सेंटर के संरक्षण में भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक लव जिहाद से परेशान पीड़िता अपनी मासूम बच्ची के साथ प्रशासन की सुरक्षा में रह रही है। उसे पूरी अपेक्षा है कि रायगढ़ पुलिस प्रशासन उसे न्याय दिलाने में सफल होगा।


