LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसनाझर में 33/11 के. व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पण….

बसनाझर में 33/11 के.व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पण*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने ग्राम पंचायत बसनाझर में 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 सबस्टेशन का लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया गया है। इसके अंतर्गत एक नग 3150 केव्ही का पावर ट्रांसफार्मर सब स्टेशन तथा 12 कि.मी. 33 केव्ही लाईन तथा 4.5 कि.मी.11 केव्ही लाईन का निर्माण कार्य किया गया है। 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से 15 ग्राम लाभान्वित होंगे इससे खरसिया ब्लॉक के ग्राम बसनाझर, कलमी, करपीपाली, आड़ाझर, करूमउहा, भैनापारा, सोनबरसा, फुलबंधिया, आमापाली, लोहाखान, कुकरीझरिया, छोटे मुड़पार, बड़े मुड़पार, गीधा एवं बाम्हनपाली आदि ग्रामों में लो-वोल्टेज तथा अधिक भार की समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने वहां सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। मौके पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button