तारापुर मंडल अध्यक्ष का गौरी शंकर पटेल को मिला कमान भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

LIVE TV ब्रेकिंग न्यूज़

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश जिला संगठन के निर्देश से सभी मंडल में अध्यक्ष का नियुक्त की जा रही है। जहां सभी मंडल में निर्वाचन प्रभारी के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के रायशुमारी से मंडल अध्यक्ष का कमान सौंपा जा रहा है। वहीं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर मंडल में निर्वाचन प्रभारी अरुण कातोरे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोचन पटेल, बद्रीनाथ पटेल, यशवंत राज सिंह, जयप्रकाश पटेल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सर्व सहमति से         भाजपा युवा नेता गौरी शंकर पटेल को मंडल अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। गौरीशंकर को जैसे ही मंडल का कमान मिला की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह जगह आतिशबाजी रंग गुलाल से कार्यकर्ताओं में गौरी के प्रति प्रशंसा जाहिर की।मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर ने पद के जिम्मेदारी को लेकर कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और जिला संगठन के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ और बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।गौरी ने कहा कि आने वाले समय मे सभी संवैधानिक पद के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को हमारे तारापुर मंडल से अधिक से अधिक बहुमत दिलाने के लिए अथक प्रयासरत रहूंगा और मोदी सरकार और विष्णु देव सरकार की सभी जनहित योजनाओं को गांव गांव जाकर अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। तारापुर मंडल को एकजुटता के सूत्र में बांधकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों का आगे बढ़ाना हैं।

Editor Hemsagar shrivas