LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

आर एस एस सदस्य संगीता यादव वार्ड नं. 2 में आशीर्वाद पैनल से पार्षद प्रत्याशी घोषित …भाजपा कांग्रेस के लिए पड़ सकती है भारी।

आर एस एस सदस्य संगीता यादव वार्ड नं. 2 में आशीर्वाद पैनल से पार्षद प्रत्याशी घोषित …भाजपा कांग्रेस के लिए पड़ सकती है भारी।                                                                          रायगढ़ :-  आगामी 11 फरवरी को रायगढ़ नगर निगम में नगरीय निकाय चुनाव होने जा रहे है। जहां राजनैतिक दल सहित निर्दलीय पार्टियों द्वारा अपना महापौर व पार्षद प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिए है। वहीं नगर निगम रायगढ़ के  नगरीय चुनाव में वार्ड नं 02से सामाजिक कार्यकर्ता, आर एस एस संघ के सदस्य , व नेशनल अवार्ड से सम्मानित संगीता यादव ने भारतीय जनता पार्टी में पार्षद पद के प्रत्याशी की प्रबल दावेदारी की थी। लेकिन भाजपा से इन्हें टिकट नहीं मिला। जिस  कारण वार्ड नं. 02 के  सैकड़ों महिलाओं सहित मोहल्ला के मतदाताओं ने संगीता को पार्षद चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किए। तब उनसे रायगढ़ के विकास का सोच रखने वाले आशिर्वाद पैनल के बैनर तले पार्षद प्रत्याशी मांग किया जहां आशीर्वाद पैनल में एक होनहार सामाजिक महिला के कार्यों को देखकर उन्हें वार्ड नं . 2 में पार्षद प्रत्याशी घोषित कर दी है।                                                             संगीता के पार्षद प्रत्याशी होने से सैकड़ों महिलाओ में खुशी की लहर दौड़ गई है। महिलाओं ने संगीता को पार्षद बनाने के लिए घर  घर  पहुंचकर जनसंपर्क करते हुये मतदाताओं से संगीता के लिये आशीर्वाद मांग रहे है।                                                   वैसे माने तो संगीता आर एस एस की सदस्य है। समाज के लिए समर्पित एक होनहार महिला सामाजिक कार्यकर्ता है। जहां उसे नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी की गई हैं। जब संगीता वार्ड नं.2 में आशीर्वाद लेने के लिए घर घर पहुंच रही है। तो लोग उन्हें अपनी बेटी  की तरह आगे बढ़ने के लिए भरपूर आशीर्वाद दे रहे है।  नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड  नं. 2 में आशीर्वाद पैनल  से संगीता यादव का पार्षद प्रत्याशी बनने पर भाजपा – कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button