खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल में गोर्रा से बी डी सी प्रत्याशी सुनीता भूपति बघेल ने किया भाजपा प्रवेश

रायगढ़:- आगामी 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। जहां पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का होड़ लगा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव में पंचायत चुनाव राष्ट्रीय पर्व के रूप में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रही है। वही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित होकर आए। इसके लिए आम जनताओं में भी उत्साह के साथ प्रयास देखी जा रही है। वही भारतीय जनता पार्टी के देश, प्रदेश सरकार की विकास कार्यों व महिलाओं के लिए महतारी वंदन सहित अन्य योजनाओं से प्रभावित होकर , वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के छत्तीसगढ़ विकास के प्रति प्रगति को देखकर श्रीमतीसुनीता भूपति बघेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान के समक्ष सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल के नेतृत्व में 10 से अधिक महिला समूह के सदस्यों सहित गांव के युवा शंकर बघेल ने भाजपा जिला कार्यालय रायगढ़ मे पहुंचकर प्रवेश किया । अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य पुसौर क्षेत्र क्रमांक 1 से सुनीता भूपति बघेल को भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी के रूप में भरोसा जताया है। जहां क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सहित आम जनताओं में खुशी लहर दौड़ गई है।



