LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत गोर्रा (पुसौर) से भाजपा युवा नेता खुशाल पटेल वार्ड क्रमांक 2 से निर्विरोध पंच बना

रायगढ़ :- आगामी 17 फ़रवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच पंच चुनाव को लेकर गहमा गहमी चल रहा है। जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर्रा में सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता खुशाल पटेल छात्र जीवन में ही वार्ड क्रमांक 2 का पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुआ। जहां खुशाल के पंच बनने से गांव के युवाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है व ग्राम वासी और युवाओं में जनहित कार्यों को लेकर पटेल के प्रति आस दिखाई दे रही है। हालांकि खुशाल पटेल किसी संवैधानिक पद में नहीं रहने पर भी समाज के प्रति जनहित सोच और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए डिजिटल कौशल विकास के प्रति बहुत ही बेहतरीन सोच रखता है और मागदर्शन देता रहता है। गांव में लोग युवा नेता खुशाल के मुस्कान से प्रसन्नचित नजर आते है। जहां प्यार से ग्रामवासी इनके प्रेम रूपी मुस्कान के लिए खुश नजर आते है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button