LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

*वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस को झटका* *कांग्रेस नेता चित्रसेन भाजपा में शामिल* *समाजसेविका संध्या भी भाजपा मे*

रायगढ़ /नगर निगम की लड़ाई अब तेज होती जा रही है। इसमें नेता पाला बदलकर पार्टी को मजबूत या कमजोर कर रहे हैं। इसी क्रम मे वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान मंत्री ओ.पी. चौधरी के समक्ष कांग्रेस के प्रभावशाली नेता एवं शहर महामंत्री चित्रसेन निषाद ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा प्रवेश किया। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चित्रसेन निषाद को पुराने बस्ती के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था। अब चित्रसेन के भाजपा मे शामिल हो जाने से भाजपा के स्थिति वार्ड नंबर 13 मे काफी मजबूत नजर आ रही है। इसी के साथ पुरानी बस्ती की प्रसिद्ध समाज सेविका संध्या द्विवेदी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। महिला शक्ति के रूप मे समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध संध्या द्विवेदी का भाजपा का साथ देना वार्ड नंबर 13 मे कांग्रेस को झटका देगा। मंत्री ओपी चौधरी ने इसे भाजपा की कार्यशैली का परिणाम बताया। बहरहाल चुनाव मे लाभ-हानि का पता चुनाव परिणाम के बाद पता चलेगा। लेकिन इतना तय है कि वार्ड नंबर 13 के भाजपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को इसका लाभ मिलता नजर आ रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button