LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह ऑटो संघ ने किया भाजपा प्रवेश*

 

रायगढ़ :- ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होक सब्जी मंडी कुलदीप नरसिंह एवं ऑटो संघ अध्यक्ष संजय बाजपेई ने विधिवत भाजपा प्रवेश कर लिया। युवा तुर्क कुलदीप नरसिंह संजय बाजपेई ने आज भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। जीवर्धन चौहान ने कुलदीप नरसिंह एवं संजय बाजपेई को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराते हुए कहा लोगों का कांग्रेस से धीरे धीरे मोह भंग हो रहा है। सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह ने कहा लाडले विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है। ओपी चौधरी ने एक गरीब चाय वाले को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है यह गर्व की बात है। ईमानदार व्यक्ति को शहर का महापौर बनाए जाने से विकास के ईमानदार क्रियाओं को गति मिलेगी। कुलदीप नरसिंह का मजबूत जनाधार है और कुलदीप का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेई ने भाजपा प्रवेश कर कहा माननीय ओपी चौधरी के सपनो का रायगढ़ बनाने में हम उनके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। एक साल में ओपी चौधरी जी ने रायगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया है। तन मन धन से भाजपा के लिए समर्पित होने की बात भी संजय बाजपेई ने कही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button