ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 से प्रत्याशी शिव कुमारी लाभो राम साहू को मिल रहा आपार जन समर्थन, रैली मे उमड़ा जनसैलाब,

 

डुमरपाली -जनपद पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब ग्रामीण अंचल में तेज हो गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान को और मजबूत कर रहे हैं।

जनपत पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिवकुमारी लाभोराम साहू जिन्हें बरगद का पेड़ चुनाव चिन्ह मिला है, लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर रही है आज उन्होंने ग्राम देवरी, डुमरपाली, लेबरा, कछार में दौरा किया, जहां उन्हें जनता का आपार समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ग्रामीण मतदाताओं में उनके प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

क्षेत्र में बरगद का पेड़ चुनाव चिन्ह का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है, और लोग इसे समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ शिवकुमारी के समर्थन में खड़े हैं। शिवकुमारी भी जनता को विश्वास दिला रही हैं कि उनके जीतने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। बढ़ते जनसंपर्क और जनता के समर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि शिवकुमारी साहू को लोग पसंद कर रहे हैं। बरगद का पेड़ चुनाव चिन्ह को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button