
रायगढ़ :- आगामी 17 फ़रवरी को जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। वहीं सभी राजनैतिक पार्टी समर्थित प्रत्याशी गांव गांव पहुंचकर वोट मांग रहे है। वहीं हम बात करे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी लक्ष्मी जीवन पटेल का सघन जनसंपर्क जारी है। जहां आज दिनांक 10/02/2025 को ग्राम ठेंगागुड़ी, सूपा, रैबार, तिलगी, चिखली में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। लक्ष्मी जीवन ने घर घर पहुंचकर लोगों को दो पत्ती छाप में वोट करने की बात कही और भाजपा सरकार की योजनाओ महतारी वंदन , आवास योजना, किसानों का बेहतरीन समर्थन मूल्य में धान खरीदी सहित अनेक जनहित योजनाओं के बारे में लोगों जानकारी दी। क्षेत्र क्रमांक 04 के मतदाताओं ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ही वोट करने की बात कही। वैसे चुनावी आंकड़ा की बात करे तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी लक्ष्मी जीवन पटेल लोगो के मन में बैठ गई है। जहां क्षेत्र के आम जनता इन्हें ही जिला पंचायत सदस्य नेतृत्व की कमान देने की बात कह रहे है। 


