ग्राम पंचायत बुनगा के भाजपा समर्थित सरपंच वेदप्रकाश साव बने जनसेवा की मिसाल

रायगढ़ – जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुनगा के भाजपा समर्थित युवा सरपंच वेदप्रकाश साव आज आमजनता और जरूरतमंदों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। वेदप्रकाश साव न केवल पंचायत कार्यों में सक्रियता दिखा रहे हैं, बल्कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सरपंच वेदप्रकाश स्वयं घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के फॉर्म भरवाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवा रहे हैं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों को भी योजना से जोड़ने हेतु सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।
उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामवासियों में विशेषकर युवाओं में नशा मुक्ति की जागरूकता फैलाने का भी अभियान चलाया जा रहा है। वे नियमित रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं और भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।
सरपंच वेदप्रकाश साव का मानना है कि ग्राम विकास के लिए सेवा, साहस और समर्पण की भावना आवश्यक है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत बुनगा आज विकास की नई दिशा में अग्रसर हो रही है।



