*खरसिया 03 के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया राखी लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने*

रायगढ़:- खरसिया 03 के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटे लाल पटेल के लिए सामाजिक व भाजपा महिला कार्यकर्ता श्रीमती राखी लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं के घर – घर पहुंचकर समर्थन मांगा। राखी ने मतदाताओं से कहा कि हमारे क्षेत्र का विकास व आम जनताओ के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही है जनहित योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। राखी ने जनसंपर्क के दौरान महिलाओं को कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना से छुटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलवाया जाएगा और प्रधानमंत्री आवास पात्र हितग्राही को लाभ दिलवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सतबाई छोटेलाल पटैल के जिला पंचायत सदस्य बनने से कोई भी पात्र हितग्राही शासन के योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। इसलिए आप सभी मतदाताओं अपील है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सतबाई छोटेलाल पटैल के समर्थन में वोट देकर एक सशक्त जनप्रतिनिधि चुनकर भेजे।



