जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 के डी डी सी निर्वाचीत लक्ष्मी जीवन पटेल को सूपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रायगढ़:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को पुसौर क्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 04 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी लक्ष्मी जीवन पटेल ने दो पत्ती छाप से 2603 वोट से जीत हासिल की है। लक्ष्मी जीवन पटेल का व्यवहार कुशलता और सशक्त प्रतिनिधित्व को देखकर मतदाताओं ने जीत दिलाने के लिए संकल्पित हुए और उन्हें जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया। लक्ष्मी जीवन पटेल का जीत इसलिए दिलचस्प है कि विपक्ष में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जो था वह पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक प्रतिनिधि के धर्मपत्नी चुनावी मैदान में था जहां यह क्षेत्र नंदेली हाउस का पैठ क्षेत्र माना जाता रहा है। जहां 20 वर्षों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा था। लेकिन क्षेत्र के जनता ने निष्क्रिय प्रतिनिधित्व को नकारते हुए भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल को करीब छब्बीस सौ तीन वोट से आदर्श मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य जीताकर उन्हें एक बेहतरीन जनप्रतिनिधि बनाने का इतिहास रचा है। सूपा मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी जीवन पटेल को जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिए है।



