प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर शासकीय सेवा में नियमिति करण को लेकर जनपद पंचायत पुसौर के सचिव हड़ताल में बैठे।



रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के सभी ब्लाकों में प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के आहवान पर पंचायत सचिव शासकीय सेवा में नियमिति करण को लेकर हड़ताल में बैठे हुए है। ग्राम पंचायत सचिव सुदामा भोय ने बताया कि वर्तमान सरकार ने घोषणा पत्र मोदी के गारंटी में पंचायत सचिव की शासकीय सेवा में नियमितिकरण को लेकर भरोसा दिया है। लेकिन 1वर्ष बाद भी आज पर्यन्त तक मोदी के गारंटी में पंचायत सचिव का शासकीय सेवा में नियमिती करण को लेकर कुछ भी नहीं हुआ है। यहां तक कि बजट सत्र में भी नहीं आने एवं इस विषय पर सरकार द्वारा कोई भी पहल नहीं करने के कारण पूरे प्रदेश के पंचायत सचिव क्षुब्ध एवं आक्रोशित है। सुदामा ने कहा कि इसीलिए प्रदेश पंचायत सचिव संघ के द्वारा दिनांक 10/ 03/2025 को धर्म नगरी कवर्धा बैठक में निर्णय लेते हुए दिनांक 17/03/2025 को प्रदेश के समस्त सचिवों द्वारा विधानसभा घेराव एवं 18/03/25 से ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल तथा 1/04/25 को मंत्रालय घेराव करने का निर्णय प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा ली गई है। सचिव संघ पदाधिकारी संत राम पटेल ने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अब देखने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल में जाने से पंचायत की मूलभूत व्यवस्था बिगड़ते जा रही है वहीं गर्मी के शुरुआत के कारण पीने का पानी के लिए किल्लत का सामना आमजनताओ को करना पड़ रही है। क्योंकि पंचायत में सचिव नहीं होने से पंचायत कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। अब छत्तीसगढ़ सरकार इन सचिवों के मांग को कब तक पूरी करती है और आम जनताओं के पंचायत स्तर के समस्याओं को कैसे निदान करता है।



