जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत सुर्री में मीनाक्षी टेकलाल नायक चुने गये सरपंच।

रायगढ़ :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री में सरपंच पद के लिये श्रीमती मीनाक्षी टेकलाल नायक निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि वर्षों से मिनाक्षी टेकलाल का परिवार समाज सेवा के साथ कई बार पंचायत स्तर में जनप्रतिनिधि रहकर गांव के जनता का सेवा करते हुए आ रहे है। भाजपा नेता खीरसागर नायक के नेतृत्व में मीनाक्षी टेकलाल नायक ने ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच के लिए चुनावी मैदान मे उतरा जहां मत दाताओं ने जन आशीर्वाद देकर पांच चार सौ से अधिक मतों से मीनाक्षी को जिताकर कीर्तिमान स्थापित किया। सरपंच बनने के उद्देश्य को लेकर मीनाक्षी ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम सुर्री को आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिए है। पूरे पांच वर्ष कार्यकाल में गांव विकास के लिए अनेकों निर्माण कार्य किया जावेगा। गांव के मतदाताओं के हित में शासन से जो भी योजना संचालित हो रही है। उसे घर घर पहुंचाया जायेगा। ग्राम सुर्री को ब्लॉक में एक विकास ग्राम बनाकर नई कीर्तिमान स्थापित क्या जावेगा। नव निर्वाचित सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग दिए सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाओं के साथ सहृदय रूप से आभार प्रकट किए।



